पुरानी कार का बीमा कैसे सस्ता करें? 2026 में प्रीमियम कम करने के 15 असरदार तरीके

               


पुरानी कार का बीमा कैसे सस्ता करें? 2025 की पूरी जानकारी

अगर आपकी कार 3–5 साल पुरानी है और हर साल बीमा रिन्यू कराते समय प्रीमियम देखकर मन खराब हो जाता है, तो आप अकेले नहीं हैं। ज्यादातर लोग बिना जांचे-परखे वही पुरानी पॉलिसी दो बारा रिन्यू कर लेते हैं और हजारों रुपये ज्यादा दे देते हैं।

अगर आपकी कार 3,5 या 10 साल पुरानी है,तो भी आप उसका बीमा सस्ता कर सकते हैं। इस लेख में आपको पुरानी कार का बीमा सस्ता करने के सभी कानूनी,व्यावहारिक और सुरक्षित तरीके आसान भाषा में बताए गए हैं।


पुरानी कार का बीमा महंगा क्यों हो जाता है?

बहुत से मामलों में बीमा महंगा होने के पीछे ये कारण होते हैं
• गलत IDV चुना जाना ज्यादा IDV यानि ज्यादा पैसा 

• Non-Claim Bonus का सही इस्तेमाल न होना

• गैरजरूरी Add-On जुड़े रहना
• हर साल प्लान की तुलना न करना

इन गलतियों को सुधारकर आप बीमा खर्च काफी हद तक घटा सकते हैं।


कार बीमा क्या है, कौन-सा बीमा कराएं और किस कंपनी से? पूरी जानकारी (2026 )



1. सही IDV चुनना सबसे जरूरी

IDV आपकी कार की मौजूदा बाजार कीमत होती है।पुरानी कार के लिए ज्यादा IDV रखने का कोई फायदा नहीं होता बल्कि इससे प्रीमियम बढ़ जाता है। इसे पुरानी कार के लिए कम ही rakhen



2. Non-Claim Bonus (NCB) का पूरा लाभ लें

अगर आपने पिछले साल कोई क्लेम नहीं किया है,तो आपको NCB मिलता है
• 1 साल – 20%
• 2 साल – 25%
• 3 साल – 35%
• 4 साल – 45%
• 5 साल – 50%

यह चीज हर साल अच्छे से पता करें। कंपनी लोगों की इस गलती से काफी फायदा उठाती हैं।


3. पुरानी कार के लिए सही बीमा चुनें

🔹 Third Party Insurance

अगर कार बहुत पुरानी है और वैल्यू कम है,तो सिर्फ थर्ड पार्टी बीमा सबसे सस्ता विकल्प है। 5-6 साल बाद गाड़ी थर्ड पार्टी बीमा ही कराएं।

🔹 Comprehensive Insurance

3–6 साल पुरानी कार के लिए सीमित ऐड-ऑन के साथ बेहतर रहता है।


4. गैरजरूरी Add-On हटाएं

पुरानी कार के लिए सभी ऐड-ऑन जरूरी नहीं होते।
जैसे
• Engine Protection
• Consumables Cover
• Key Loss Cover

👉 केवल वही ऐड-ऑन रखें जो सच में काम आते हों।


थर्ड पार्टी बीमा क्या है? कवर, फायदे और नियम | 2025-26 गाइड


5. Zero Depreciation सोच-समझकर लें

Zero Dep पॉलिसी महंगी होती है।अगर आपकी कार 7–8 साल पुरानी है,तो यह ऐड-ऑन हटाकर आप अच्छा खासा प्रीमियम बचा सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा गाड़ी ड्राइव नहीं करते तो यह zero dep policy ना कराए तो ज्यादा सही है।


6. Online बीमा खरीदना ज्यादा सस्ता

ऑनलाइन बीमा लेने से
• एजेंट कमीशन नहीं लगता
• तुलना आसान होती है
• डिस्काउंट ज्यादा मिलता है



7. हर साल कंपनियों की तुलना करें

एक ही कार के लिए अलग-अलग कंपनी का प्रीमियम अलग होता है।
कई बार ₹2000–₹3000 तक का फर्क आ जाता है। गाड़ी के लिय बीमा कराते समय अच्छे से रिसर्च करने के बाद ही बीमा पॉलिसी खरीदनी चाहिए़।


8. पॉलिसी lapse न होने दें

बीमा lapse होने पर
• NCB खत्म हो सकता है
• Inspection अनिवार्य हो जाता है
• Premium बढ़ सकता है



9. Deductible बढ़ाकर Premium घटाएं

अगर आप छोटे खर्च खुद उठा सकते हैं,तो voluntary deductible बढ़ाकर प्रीमियम कम किया जा सकता है।


10. सुरक्षित ड्राइविंग से लंबे समय में बचत

जितना कम क्लेम
उतना ज्यादा NCB
और उतना सस्ता बीमा


11. गलत जानकारी देने से बचें

गलत जानकारी देने पर
• क्लेम रिजेक्ट
• पॉलिसी कैंसिल
• भविष्य में premium ज्यादा

ध्यान रखें कोई भी गलत जानकारी देना, आपके लिए कभी भी फायदेमंद नहीं होगा इसलिए हमेशा सही जानकारी ही दें।



12. 2025 में पुरानी कार बीमा के नए अपडेट

• Digital inspection
• Fast online claims
• Easy NCB transfer
• Better customer support


पुरानी कार बीमा से जुड़े आम सवाल

1️⃣ क्या पुरानी कार का बीमा हर साल महंगा हो जाता है?

नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर सही IDV चुनी जाए, NCB का फायदा लिया जाए और गैर-जरूरी add-on हटा दिए जाएँ, तो पुरानी कार का बीमा सस्ता भी हो सकता है।

2️⃣ पुरानी कार के लिए कौन-सा बीमा बेहतर होता है?

अगर कार 5–7 साल पुरानी है और ज्यादा इस्तेमाल में नहीं है, तो थर्ड पार्टी या बेसिक कम्प्रिहेंसिव बीमा पर्याप्त होता है। महंगे add-on लेने से बचना चाहिए।

3️⃣ पुरानी कार की सही IDV कैसे तय करें?

IDV कार की मौजूदा बाजार कीमत के आधार पर तय होनी चाहिए। बीमा रिन्यू करते समय कंपनी द्वारा दिखाई गई IDV को जरूर जांचें और जरूरत हो तो कम कराएं।

4️⃣ Non-Claim Bonus (NCB) क्या होता है और कैसे मिलता है?

अगर आपने पिछले साल कोई क्लेम नहीं किया है, तो आपको प्रीमियम पर 20% से 50% तक की छूट मिलती है। इसे NCB कहा जाता है और इसे जरूर लागू कराना चाहिए।

5️⃣ क्या पुरानी कार पर Zero Dep बीमा लेना चाहिए?

अगर कार 5 साल से ज्यादा पुरानी है, तो Zero Dep बीमा लेना आमतौर पर फायदेमंद नहीं होता क्योंकि इसका प्रीमियम ज्यादा होता है और कवरेज सीमित रहता है।

6️⃣ क्या पुरानी कार का बीमा ऑनलाइन सस्ता पड़ता है?

हाँ, ऑनलाइन बीमा लेने पर एजेंट कमीशन नहीं लगता और अलग-अलग कंपनियों के प्लान आसानी से compare किए जा सकते हैं, जिससे प्रीमियम कम हो जाता है।

7️⃣ अगर कार बहुत ज्यादा पुरानी है, तो क्या बीमा मिल सकता है?

हाँ, 10–15 साल पुरानी कार का भी बीमा कराया जा सकता है, लेकिन उसमें कुछ शर्तें हो सकती हैं और बीमा कंपनी गाड़ी की जांच (inspection) कर सकती है।

8️⃣ पुरानी कार का बीमा रिन्यू करते समय क्या-क्या चेक करना चाहिए?

रिन्यू करते समय IDV, NCB, add-on cover, क्लेम हिस्ट्री और प्रीमियम की तुलना जरूर करनी चाहिए, ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके।

9️⃣ क्या बीमा कंपनी बदलने से NCB खत्म हो जाता है?

नहीं, बीमा कंपनी बदलने पर भी आपका NCB खत्म नहीं होता। आप NCB certificate दिखाकर नई कंपनी में भी इसका लाभ ले सकते हैं।

🔟 पुरानी कार का बीमा सस्ता करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

सबसे आसान तरीका है — सही IDV चुनना, NCB का पूरा फायदा लेना, गैर-जरूरी add-on हटाना और हर साल प्लान compare करके ही बीमा रिन्यू करना।


निष्कर्ष

पुरानी कार का बीमा सस्ता करना बिल्कुल संभव है।सही जानकारी,सही तुलना और गैरजरूरी खर्च हटाकर आप हर साल हजारों रुपए बचा सकते हैं।बीमा सस्ता हो,लेकिन सुरक्षा से समझौता न हो — यही सही तरीका है।

Previous Post Next Post

Related Posts